विदेश की खबरें | बाइडन ने बांग्लादेशी मूल के अमेरिकी ज़ैन सिद्दीक को व्हाइट हाउस में महत्वपूर्ण पद पर नामित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. (नाम में सुधार के साथ)

(नाम में सुधार के साथ)

वाशिंगटन, 14 जनवरी अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने बांग्लादेशी मूल के अमेरिकी ज़ैन सिद्दीक को व्हाइट हाउस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ के कार्यालय में महत्वपूर्ण पद के लिए नामित किया है।

बाइडन की टीम ने बुधवार को कई घोषणाएं कीं और बताया कि सिद्दीक व्हाइट हाउस डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ के वरिष्ठ सलाहकार के तौर पर नामित किए गए हैं। बाइडन के प्रशासन में वरिष्ठ पद के लिए नामित होने वाले वह बांग्लादेशी मूल के पहले अमेरिकी बन गए हैं।

सिद्दीक मूल रूप से बांग्लादेश के हैं लेकिन वह न्यूयॉर्क में पले बढ़े हैं। उन्होंने प्रिंसटन विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की और येल लॉ स्कूल से भी पढ़ाई की।

वर्तमान में वह बाइडन-हैरिस के घरेलू एवं आर्थिक मामलों की टीम के चीफ ऑफ स्टाफ हैं। वह 2020 के उपराष्ट्रपति चुनाव के दौरान नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की वाइस प्रेसीडेंशियल डिबेट के लिए चुनाव तैयारी करने वाली टीम के भी सदस्य थे।

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि अमेरिका के इतिहास में उनका प्रशासन सबसे अधिक विविधता वाले प्रशासन में से एक होगा।

बाइडन ने अपनी एशिया नीति के नेतृत्व के लिए ओबामा प्रशासन के दौरान भारत, जापान के साथ त्रिपक्षीय वार्ता के शिल्पकार रहे वरिष्ठ राजनयिक कर्ट कैम्पबेल को भी नामित किया है।

कैम्बेल (63) वर्तमान में एशिया ग्रुप कंसल्टेंसी का नेतृत्व कर रहे हैं और वह सेंटर फॉर न्यू अमेरिकन सिक्योरिटी थिंक-टैंक के सह-संस्थापक हैं।

बाइडन की टीम ने कहा कि कैम्पबेल राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में हिंद-प्रशांत के लिए समन्वयक होंगे। ओबामा प्रशासन में वह पूर्वी एशियाई और प्रशांत मामलों के लिए सहायक विदेश मंत्री के तौर पर सेवा दे चुके हैं।

बाइडन ने जिन अन्य लोगों को नामित किया है उनमें जॉन मैक्कार्थी, थॉमस विंस्लो, लीजा कोन्हके, सारा फेल्डमैन, माइकल लीच, क्रिस्टियन पील और जेफरी वेक्सलर का नाम शामिल है।

नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि ये समर्पित लोकसेवक राष्ट्र को बेहतर तरीके से प्रदर्शित करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इन लोगों के पास ज्ञान और अनुभव है जो अभूतपूर्व चुनौतियों का सामना कर रहे अमेरिकियों की मुश्किल को दूर करने में मदद करेगा। इस महामारी को रोकने, परिवारों को राहत देने, उनके कारोबार को बचाने के साथ सभी अमेरिकियों का विकास सुनिश्चित करने की दिशा में अपने देश का पुननिर्माण करने के लिए इनके साथ काम करने को लेकर मैं और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन आशान्वित हैं।’’

सुरभि सिम्मी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट