विदेश की खबरें | रूस के यूक्रेन पर हमला ना करने पर पुतिन के साथ बैठक कर सकते हैं बाइडन: अमेरिका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मध्यस्थता से यह स्थिति बनी है। अमेरिकी अधिकारियों ने आगाह किया है कि रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मध्यस्थता से यह स्थिति बनी है। अमेरिकी अधिकारियों ने आगाह किया है कि रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने बताया कि प्रशासन का स्पष्ट दृष्टिकोष है कि ‘‘ हम हमला शुरू होने के क्षण तक कूटनीतिक समाधान तलाशने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ’’

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी बृहस्पतिवार को यूरोप में मुलाकात करेंगे, यदि आक्रमण नहीं हुआ तो।

साकी ने एक बयान में कहा, ‘‘ हम कूटनीतिक रास्ते पर चलने को हमेशा तैयार हैं। अगर रूस ने युद्ध का रास्ता चुना तो हम त्वरित एवं गंभीर कार्रवाई करने को भी तैयार हैं। वर्तमान में, रूस तेजी से यूक्रेन पर व्यापक स्तर पर हमला करने की तैयारी कर रहा है।’’

गौरतलब है कि रूस ने रविवार को यूक्रेन की उत्तरी सीमाओं के पास सैन्य अभ्यास का विस्तार किया था। वहीं, पूर्वी यूक्रेन में सैनिकों और रूस समर्थित अलगाववादियों के बीच लगातार दो दिन हुई गोलाबारी से हमले की आशंका और बढ़ गई है। इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने संघर्ष विराम की अपील की है।

पश्चिमी देशों के नेताओं ने आगाह किया है कि रूस अपने पड़ोसी देश यूक्रेन पर हमला कर सकता है और उसने सीमा के तीनों तरफ लगभग 1,50,000 सैनिकों, युद्धक विमानों और अन्य साजो-सामान की तैनाती कर रखी है। रूस ने शनिवार को पड़ोसी देश बेलारूस में परमाणु हथियारों और पारंपरिक युद्धाभ्यास भी किया था। काला सागर तट के पास भी उसके नौसैनिकों ने अभियान में हिस्सा लिया। कीव की आबादी करीब 30 लाख है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now