विदेश की खबरें | बाइडन के कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं होने की पुष्टि, जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत जाएंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई है और वह जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बृहस्पतिवार को भारत जाएंगे तथा इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
वाशिंगटन, पांच सितंबर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई है और वह जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बृहस्पतिवार को भारत जाएंगे तथा इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी।
इस घोषणा से एक दिन पहले सोमवार को अमेरिका की प्रथम महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। इसके बाद बाइडन की भी जांच की गई थी। जांच रिपोर्ट में उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई।
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बृहस्पतिवार को भारत जाएंगे।
उन्होंने बताया कि बाइडन प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
उन्होंने बताया कि बाइडन शनिवार और रविवार को जी20 शिखर सम्मेलन के आधिकारिक सत्र में भाग लेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)