जरुरी जानकारी | बाइडन ने 1,000 अरब डॉलर के अवसंरचना विधेयक को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाइडन को उम्मीद है कि इस विधेयक से रोजगार, स्वच्छ पानी, तेज इंटरनेट और स्वच्छ ऊर्जा भविष्य मिलेगा, जिससे उन्हें अपनी लोकप्रियता को वापस पाने में मदद मिलेगी।

बाइडन को उम्मीद है कि इस विधेयक से रोजगार, स्वच्छ पानी, तेज इंटरनेट और स्वच्छ ऊर्जा भविष्य मिलेगा, जिससे उन्हें अपनी लोकप्रियता को वापस पाने में मदद मिलेगी।

बढ़ती मुद्रास्फीति और कोविड-19 के चलते सार्वजनिक स्वास्थ्य और आर्थिक जोखिमों से पूरी तरह निपट नहीं पाने के चलते बाइडन इस समय दबाव का सामना कर रहे हैं।

बाइडन ने कहा, ‘‘अमेरिकी लोगों के लिए मेरा संदेश है: अमेरिका फिर से आगे बढ़ रहा है और आपका जीवन बेहतर होने वाला है।’’

द्विपक्षीय सौदे के साथ सड़क, पुल, जल प्रणाली, ब्रॉडबैंड, बंदरगाहों, इलेक्ट्रिक वाहनों और पावर ग्रिड में निवेश शुरुआती लक्ष्य के मुकाबले कम होगा, लेकिन फिर भी प्रशासन ने नए कानून को एक सफलता की तरह पेश किया है।

बाइडन ने कहा, ‘‘इस कानून के साथ, हमने काम पूरा करने पर ध्यान केंद्रित किया। हमारे देश को आगे बढ़ाने का एकमात्र तरीका समझौता और आम सहमति है।’’

द्विपक्षीय समझौते के रूप में अमेरिकी राष्ट्रपति को बुनियादी ढांचे पर 2300 अरब डॉलर खर्च करने की अपनी प्रारंभिक महत्वाकांक्षा को आधे से अधिक कम करना पड़ा। इस कटौती के बाद ही पैकेज को सीनेट में रिपब्लिकन सांसदों का समर्थन मिला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Stats And Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Hardik Pandya IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन, ऑलराउंडर के आकंड़ों पर एक नजर

Rohit Sharma IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर