विदेश की खबरें | बाइडन ने भारतीय मूल के दो लोगों को प्रमुख प्रशासनिक पदों पर नियुक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय मूल के दो और लोगों को प्रमुख प्रशासनिक पदों पर नियुक्त किया है।

वाशिंगटन, पांच मार्च अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय मूल के दो और लोगों को प्रमुख प्रशासनिक पदों पर नियुक्त किया है।

व्हाइट हाउस द्वारा शुक्रवार को घोषित नवीनतम सूची के अनुसार चिराग बेन्स को आपराधिक न्याय के लिए राष्ट्रपति के विशेष सहायक के रूप में नियुक्त किया गया है और प्रोनिता गुप्ता को श्रम एवं श्रमिकों के लिए राष्ट्रपति की विशेष सहायक नियुक्त किया गया है।

अतिरिक्त नीति कर्मचारियों की 20 से अधिक नियुक्तियां की जानी है जो व्हाइट हाउस कोविड प्रतिक्रिया टीम, घरेलू जलवायु नीति कार्यालय, घरेलू नीति परिषद और राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के साथ काम करेंगे और इसी के तहत बेन्स और गुप्ता की नियुक्ति की घोषणा की गई है।

व्हाइट हाउस ने कहा, ‘‘ये योग्य, प्रभावशाली और समर्पित व्यक्ति अमेरिका की विविधता और ताकत को दर्शाते हैं और जो हमारे सामने आने वाले संकटों से निपटने और अपने देश का बेहतर निर्माण करने की बाइडन-हैरिस प्रशासन की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।’’

बाइडन प्रशासन ने अब तक 55 से अधिक भारतीय-अमेरिकियों को प्रमुख प्रशासनिक पदों पर नियुक्त किया है।

ओटावा में जन्मे बेन्स एक राष्ट्रीय सार्वजनिक नीति संगठन डेमोस में कानूनी रणनीतियों के निदेशक थे। इससे पहले, वह हार्वर्ड लॉ स्कूल में और ओपन सोसाइटी फाउंडेशन में एक वरिष्ठ फेलो थे।

उन्होंने येल कॉलेज, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय और हार्वर्ड लॉ स्कूल से स्नातक किया।

श्रम और श्रमिकों के लिए राष्ट्रपति की विशेष सहायक के रूप में नियुक्त गुप्ता हाल ही में सेंटर फॉर लॉ एंड सोशल पॉलिसी (सीएलएएसपी) में निदेशक थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\