नयी दिल्ली, 29 नवंबर रियल्टी कंपनी भूमिका ग्रुप को फरीदाबाद में एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन पर एक शॉपिंग मॉल विकसित करने की परियोजना के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) से ठेका मिला है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि इसने हाल ही में डीएमआरसी से एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन परियोजना के लिए स्वीकृति पत्र (एलओए) लेने के साथ मेट्रो मॉल खंड में प्रवेश किया है।
हालांकि कंपनी ने इस परियोजना की वित्तीय जानकारी का खुलासा नहीं किया है।
मथुरा रोड पर स्थित एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन परियोजना फरीदाबाद में भूमिका ग्रुप का दूसरा उद्यम है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक उद्धव पोद्दार ने कहा, “हमारा मानना है कि फरीदाबाद वृद्धि का नया गलियारा है और खासकर मथुरा रोड राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में खुदरा विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभर रहा है। यह शीर्ष खुदरा विक्रेताओं और प्रसिद्ध रेस्तरां मालिकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।”
भूमिका ग्रुप ने अगस्त में घोषणा की थी कि वह अपनी विस्तार योजनाओं के तहत फरीदाबाद में एक खुदरा बाजार के विकास पर 600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY