खेल की खबरें | भुल्लर सेंट एंड्रयूज बे चैम्पियनशिप में संयुक्त तीसरे स्थान पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एशियाई टूर पर भारत के सबसे सफल गोल्फर गगनजीत भुल्लर सेंट एंड्रयूज बे चैम्पियनशिप के तीसरे दौर में सात अंडर 65 के स्कोर से संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर चल रहे हें।
सेंट एंड्रयूज (स्कॉटलैंड), 27 अगस्त एशियाई टूर पर भारत के सबसे सफल गोल्फर गगनजीत भुल्लर सेंट एंड्रयूज बे चैम्पियनशिप के तीसरे दौर में सात अंडर 65 के स्कोर से संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर चल रहे हें।
भुल्लर एशियाई टूर पर 10 खिताब जीतने वाले पहले भारतीय हैं। वह 15 अंडर के स्कोर पर चल रहे हैं। चिली के मिटो परेरा और दक्षिण अफ्रीका के जाको एहलर्स के साथ भुल्लर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।
टुर्क पेटिट 17 अंडर से शीर्ष पर चल रहे हैं जबकि मैट जोंस 16 अंडर से दूसरे स्थान पर हैं।
भुल्लर ने फ्रंट नाइन होल में चार बर्डी लगायी।
दो अन्य भारतीय गोल्फर शीर्ष 10 में चल रहे हैं जिसमें अजीतेश संधू 14 अंडर से संयुक्त छठे और अनिर्बान लाहिड़ी संयुक्त 10वें स्थान पर हैं।
अन्य भारतीयों में एसएसपी चौरसिया संयुक्त 27वें, वीर अहलावत संयुक्त 36वें, विराज मदप्पा संयुक्त 43वें, राहिल गंगजीत संयुक्त 49वें और राशिद खान संयुक्त 65वें स्थान पर हैं।
भुल्लर ने पिछला खिताब एक साल पहले इंडोनेशिया में जीता था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)