देश की खबरें | भुजबल मराठा समुदाय के खिलाफ नफरत रखते हैं और हिंसा चाहते हैं: जरांगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मराठा आरक्षण आंदोलन का नेतृत्व कर रहे मनोज जरांगे ने बुधवार को महाराष्ट्र के मंत्री और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) नेता छगन भुजबल पर मराठा समुदाय के खिलाफ नफरत रखने का आरोप लगाया और कहा कि यही कारण है कि वह राज्य में कुनबी सबूतों को रद्द करने की मांग करते हैं।

छत्रपति संभाजीनगर, 10 जुलाई मराठा आरक्षण आंदोलन का नेतृत्व कर रहे मनोज जरांगे ने बुधवार को महाराष्ट्र के मंत्री और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) नेता छगन भुजबल पर मराठा समुदाय के खिलाफ नफरत रखने का आरोप लगाया और कहा कि यही कारण है कि वह राज्य में कुनबी सबूतों को रद्द करने की मांग करते हैं।

महाराष्ट्र के धाराशिव में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि अगर एक भी कुनबी सबूत रद्द कर दिया गया तो पूरे राज्य में सड़क जाम कर दिया जाएगा।

जरांगे ने कहा, "जबकि महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल हिंसा चाहते हैं, मराठा समुदाय को राज्य में शांतिपूर्ण रैलियां करनी चाहिए। मराठा समुदाय को आरक्षण की चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि हम इसे लेकर रहेंगे।"

उन्होंने कहा, "भुजबल को मराठा समुदाय से नफरत है। उन्होंने ओबीसी नेताओं को साथ लाया और मांग की कि सदियों पुरानी कुनबी अभिलेख रद्द किए जाने चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया जा सकता।"

जरांगे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से आरक्षण के मुद्दे पर भुजबल से बात करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, "उन्हें इस मुद्दे पर भुजबल से बात करनी चाहिए क्योंकि वह उनकी सरकार में मंत्री हैं।"

जरांगे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता गिरीश महाजन पर मराठों के खिलाफ साजिश रचने का भी आरोप लगाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\