जरुरी जानकारी | भारती एयरटेल का शुद्ध लाभ जून तिमाही में ढाई गुना बढ़कर 4,160 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 2.5 गुना से अधिक बढ़कर 4,160 करोड़ रुपये हो गया।

नयी दिल्ली, पांच अगस्त दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 2.5 गुना से अधिक बढ़कर 4,160 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने एक साल पहले इसी अवधि में 1,612.5 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया था।

भारती एयरटेल ने सोमवार को चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए। इसके मुताबिक, कंपनी की एकीकृत परिचालन आय 38,506.4 करोड़ रुपये हो गयी जो पिछले साल की जून तिमाही के 37,440 करोड़ रुपये से 2.8 प्रतिशत अधिक है।

आलोच्य अवधि में कंपनी का भारतीय कारोबार से प्राप्त राजस्व सालाना आधार पर 10.1 प्रतिशत बढ़कर 29,046 करोड़ रुपये हो गया।

पिछली तिमाही में भारती एयरटेल का प्रति उपयोगकर्ता मोबाइल औसत राजस्व (एआरपीयू) भारत में बढ़कर 211 रुपये हो गया जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 200 रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर