जरुरी जानकारी | भारती एयरटेल का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 2.8 प्रतिशत घटकर 830 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2021-22 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 2.8 प्रतिशत घटकर 830 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, आठ फरवरी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2021-22 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 2.8 प्रतिशत घटकर 830 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इससे पूर्व वित्त वर्ष 2020-21 की इसी तिमाही में कंपनी ने 854 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

हालांकि, भारती एयरटेल की एकीकृत आय दिसंबर, 2021 को समाप्त तिमाही में 12.6 प्रतिशत बढ़कर 29,867 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 26,518 करोड़ रुपये थी।

भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गोपाल विट्टल ने कहा, ‘‘मोबाइल फोन सेवाओं के लिए हाल में शुल्क दरों में वृद्धि के साथ प्रति ग्राहक औसत कमाई (एआरपीयू)163 रुपये है... हालांकि, संशोधित मोबाइल दरों का पूरा प्रभाव चौथी तिमाही में दिखेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे उपक्रम, आवास और अफ्रीकी कारोबार का प्रदर्शन बेहतर है। हमारे कारोबार में इनका योगदान लगातार बढ़ रहा है...।’’

कंपनी के ऊपर शुद्ध कर्ज दिसंबर, 2021 को समाप्त तिमाही में 1.59 लाख करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1.47 लाख करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\