खेल की खबरें | भार्गव भट्ट की शानदार गेंदबाजी, बड़ौदा ने गत चैंपियन मुंबई को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बाएं हाथ के स्पिनर भार्गव भट्ट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए छह विकेट चटकाए जिससे बड़ौदा ने सोमवार को यहां रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ए मैच के अंतिम दिन गत चैंपियन मुंबई को 84 रन से हरा दिया।

वडोदरा, 14 अक्टूबर बाएं हाथ के स्पिनर भार्गव भट्ट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए छह विकेट चटकाए जिससे बड़ौदा ने सोमवार को यहां रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ए मैच के अंतिम दिन गत चैंपियन मुंबई को 84 रन से हरा दिया।

यह मैच उतार चढ़ाव वाला रहा लेकिन अंतिम दिन 34 वर्षीय भट्ट की तूती बोली। उन्होंने दूसरी पारी में 55 रन देकर छह विकेट लिए और मुंबई की बल्लेबाजी को तहस-नहस करके अपनी टीम को यादगार जीत दिलाई।

जीत के लिए 262 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 42 बार की चैंपियन मुंबई की टीम 48.2 ओवर में 177 रन पर आउट हो गई।

मुंबई को अंतिम दिन जीत के लिए 220 रन की जरूरत थी जबकि उसके आठ विकेट बचे हुए थे। उसने सुबह दो विकेट पर 42 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई लेकिन शीर्ष स्कोरर सिद्धेश लाड (59) और श्रेयस अय्यर (30) को छोड़कर उसका कोई भी अन्य बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया।

मुंबई ने इस तरह से 38.5 ओवर में अपने बाकी बचे आठ विकेट गवा दिए। इस बीच उसकी टीम केवल 135 रन ही बना सकी।

कप्तान अजिंक्य रहाणे (12) सोमवार को आउट होने वाले पहले बल्लेबाज थे। भट्ट ने उन्हें आउट करने के बाद कल के दूसरे अविजित बल्लेबाज आयुष म्हात्रे (22) को भी पवेलियन भेजा। अय्यर और लाड के विकेट भी भट्ट ने हासिल किये।

बड़ौदा ने अपनी पहली पारी में 290 रन बनाए थे जिसके जवाब में मुंबई की टीम 214 रन बनाकर आउट हो गई थी। बड़ौदा ने दूसरी पारी में 185 रन बनाकर मुंबई के सामने मुश्किल लक्ष्य रखा था।

उधर दिल्ली में सेना की टीम ने मेघालय को पारी और 65 रन से हराया। सेना की टीम ने 402 रन बनाए जिसके जवाब में मेघालय की टीम 233 और 104 रन ही बना सकी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी