विदेश की खबरें | भारतवंशी अमी बेरा एशिया प्रशांत क्षेत्र पर संसद की उपसमिति के फिर से अध्यक्ष चुने गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतवंशी सांसद अमी बेरा एशिया, प्रशांत, मध्य एशिया और परमाणु अप्रसार पर कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण उपसमिति के एक बार फिर अध्यक्ष चुने गए हैं।

वाशिंगटन, 29 जनवरी भारतवंशी सांसद अमी बेरा एशिया, प्रशांत, मध्य एशिया और परमाणु अप्रसार पर कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण उपसमिति के एक बार फिर अध्यक्ष चुने गए हैं।

प्रतिनिधि सभा में सबसे लंबे समय से भारतवंशी सांसद बेरा 117वीं कांग्रेस के लिए एशिया, प्रशांत, मध्य एशिया और परमाणु अप्रसार मामलों पर ‘हाउस फॉरेन अफेयर्स सबकमेटी’ के फिर से अध्यक्ष चुने गए हैं।

बेरा (55) ने एक बयान में कहा, ‘‘एशिया, प्रशांत, मध्य एशिया और परमाणु अप्रसार मामलों पर सदन की विदेश मामलों की उपसमिति का फिर से अध्यक्ष चुने जाने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। अमेरिकी विदेश नीति के लिए एशिया महत्वपूर्ण क्षेत्र है, क्योंकि हमारी अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा इस क्षेत्र से जुड़ी हुई है।’’

उन्होंने कहा कि संसद को कई चुनौतियों से निपटना होगा। संसद की उपसमिति के सामने चीन के अधिनायकवाद वाले रुख, उत्तर कोरिया के उकसावे की कार्रवाई, लोकतंत्र का दमन और क्षेत्र में मानवाधिकारों का हनन जैसे मुद्दे हैं।

बेरा ने कहा, ‘‘मैं उपसमिति में अपने सहयोगियों के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन को इन समस्याओं से निपटना होगा, दुनिया में अमेरिकी नेतृत्व को बहाल करना होगा और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में हमारे संबंधों को और प्रगाढ़ बनाना होगा।’’

इस समिति में अन्य डेमोक्रेटिक सांसदों में ब्रैड शर्मन, डीना टिटस, एंडी लेविन, क्रिस्सी होलहान, एंडी किम, गेरी कोनोली, टेड लियू, एबीगेल स्पानबर्गर और केथी मैनिंग शामिल हैं।

बेरा अफ्रीका, वैश्विक स्वास्थ्य और वैश्विक मानवाधिकार मामलों पर सदन की उपसमिति के भी सदस्य हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी