Bharat vs India: इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाएगा, विदेशियों की प्रतिमाएं हटाएंगे: भाजपा नेता

पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने रविवार को कहा कि इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाएगा और कोलकाता में विदेशियों की प्रतिमाएं भी हटाई जाएंगी.

Dilip Ghosh (Photo Credit: ANI)

कोलकाता, 10 सितंबर: पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने रविवार को कहा कि इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाएगा और कोलकाता में विदेशियों की प्रतिमाएं भी हटाई जाएंगी. मेदिनीपुर से सांसद घोष ने कहा कि जो लोग नाम बदलने के खिलाफ हैं, वे देश छोड़कर जा सकते हैं. यह भी पढ़ें: G20: बाली, बाली था और नई दिल्ली, नई दिल्ली है, जी20 घोषणापत्र में यूक्रेन के जिक्र पर बोले विदेश मंत्री जयशंकर

खड़गपुर शहर में ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोष ने कहा, ‘‘जब पश्चिम बंगाल में हमारी पार्टी सत्ता में आएगी, तो हम कोलकाता में विदेशियों की सभी प्रतिमाएं हटा देंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाएगा. जो इसे पसंद नहीं कर रहे हैं, वे देश छोड़कर जा सकते हैं.’’

राज्य से भाजपा के एक अन्य वरिष्ठ नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि एक देश के दो नाम नहीं हो सकते और नाम बदलने का यह सही वक्त है, क्योंकि दुनियाभर के नेता जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए नयी दिल्ली में मौजूद हैं.

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रवक्ता शांतनु सेन ने आरोप लगाया कि भाजपा ‘‘असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है, क्योंकि वह विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) से डरी हुई है.’’ कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को चुनौती देने के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन बनाया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Satta Bazar Favorite Team: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट