Bharat Jodo Yatra: अभिनेत्री पूनम कौर, उस्मानिया यूनिवर्सिटी के छात्रों ने राहुल के साथ पदयात्रा की

राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शनिवार को तेलंगाना के महबूबनगर कस्बे के धर्मपुर से फिर से शुरू हुई और इसके 20 किलोमीटर की दूरी तय करने की उम्मीद है.

राहुल गांधी (Photo Credit : Twitter)

हैदराबाद, 29 अक्टूबर : राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शनिवार को तेलंगाना के महबूबनगर कस्बे के धर्मपुर से फिर से शुरू हुई और इसके 20 किलोमीटर की दूरी तय करने की उम्मीद है. कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी के साथ अभिनेत्री पूनम कौर और उस्मानिया विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों ने भी पदयात्रा की. राज्य में यात्रा का यह चौथा दिन है. पार्टी सूत्रों ने बताया कि राहुल शनिवार की यात्रा की समाप्ति से पहले शाम को जडचेरला एक्स रोड जंक्शन पर एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे.

सूत्रों के मुताबिक, यात्रा सुबह साढ़े छह बजे शुरू हुई और राहुल के साथ कांग्रेस के कई नेताओं ने इसमें हिस्सा लिया. उन्होंने बताया कि अभिनेत्री पूनम कौर और उस्मानिया विश्वविद्यालय के कई छात्र भी राहुल के साथ पदयात्रा में शामिल हुए. सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को महबूबनगर में रात्रि विश्राम से पहले ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने दिनभर में 23.3 किलोमीटर की दूरी तय की थी. यात्रा तेलंगाना के नौ लोकसभा और 19 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए कुल 375 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जिसके बाद सात नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी. यह भी पढ़ें : सुनक की नियुक्ति के बाद शिवराज बोले, ब्रिटेन से वाग्देवी की प्रतिमा लाने के प्रयास फिर शुरू करेंगे

चार नवंबर को यात्रा एक दिन का विराम लेगी. ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान राहुल खेल, व्यवसाय और मनोरंजन क्षेत्र की हस्तियों के साथ-साथ विभिन्न समुदायों के बुद्धिजीवियों और नेताओं से मुलाकात करेंगे. तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने कहा कि राहुल पूरे तेलंगाना में प्रार्थना स्थल, मस्जिद और मंदिर जाकर वहां पूजा-अर्चना भी करेंगे ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी. यात्रा का तेलंगाना चरण आरंभ करने से पहले राहुल ने केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में पदयात्रा की थी. तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस ने यात्रा के समन्वय के लिए 10 विशेष समितियों का गठन किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप

Kerala Mob Lynching: केरल के पलक्कड़ में घर के बाहर सो रहे मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या; शरीर पर मिले 50 घाव, 7 आरोपी गिरफ्तार

Rahul Gandhi on Jantar Mantar Protest: 'जंतर-मंतर भारत की जनता का है, हम इसे वापस लेंगे'; CJP प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'कायरता'