देश की खबरें | भजनलाल शर्मा आज राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भजनलाल शर्मा शुक्रवार यानी आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

जयपुर, 15 दिसंबर भजनलाल शर्मा शुक्रवार यानी आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

इसके साथ ही विधायक दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा को मंत्रिमंडलीय सदस्य के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इन दोनों को उप मुख्यमंत्री पद के लिए मनोनीत क‍िया है। राज्यपाल कलराज मिश्र तीनों को शपथ दिलाएंगे।

शपथ समारोह से पहले शर्मा ने सुबह यहां गोविंद देवजी मंदिर में दर्शन किये और टोंक रोड पर पिंजरापोल गोशाला में गायों को चारा खिलायी।

उन्‍होंने अपने दिन की शुरुआत प्रसिद्ध गोविंद देवजी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की। परिवार के सदस्यों और समर्थकों के साथ शर्मा बाद में गोशाला पहुंचे। उन्‍होंने घर पहुंचकर अपने माता-पिता का आशीर्वाद ल‍िया।

अल्बर्ट हॉल के बाहर दोपहर 12 बजे होने वाले इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे।

समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना को देखते हुए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि समारोह के लिए केंद्रीय नेताओं और अन्य राज्य के मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण भेजे गए हैं।

समारोह से पहले राजधानी के मुख्य मार्गों और प्रवेश मार्गों को सजाया गया है। इनमें भाजपा के झंडे और केंद्र सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं।

राज्य में विधानसभा की 200 में से 199 सीट पर हुए चुनाव में भाजपा ने 115 सीट पर जीत दर्ज की है। करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था, जहां अब पांच जनवरी को मतदान होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\