देश की खबरें | भगवंत मान, राजनीतिक दलों, एसजीपीसी ने पाकिस्तान में दो सिखों की हत्या की निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में रविवार को दो सिख व्यापारियों की हत्या की भारत में कड़ी निंदा की गई। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विदेश मंत्रालय से पड़ोसी देश में रहने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों की सुरक्षा का मुद्दा उठाने का आग्रह किया।

चंडीगढ़, 15 मई पाकिस्तान में रविवार को दो सिख व्यापारियों की हत्या की भारत में कड़ी निंदा की गई। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विदेश मंत्रालय से पड़ोसी देश में रहने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों की सुरक्षा का मुद्दा उठाने का आग्रह किया।

इसी तरह की मांग करते हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पड़ोसी देश पाकिस्तान की सरकार पर सिख समुदाय के लोगों के प्रति दिखावा करने का आरोप लगाया। वहीं शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने कहा कि शोक संतप्त परिवारों को न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अज्ञात हमलावरों ने रविवार को दो सिख व्यापारियों की गोली मारकर हत्या कर दी। मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा हमला किए जाने के बाद सलजीत सिंह (42) और रंजीत सिंह (38) की मौके पर ही मौत हो गई।

मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट किया, ‘‘मैं पेशावर, पाकिस्तान में दो सिख युवकों की हत्या की कड़ी निंदा करता हूं। मैं हमारे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर जी से भी अनुरोध करता हूं कि पाकिस्तान से बात करें और पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू और सिख अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।’’

अमरिंदर ने हत्या की निंदा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘मैंने हमेशा कहा है कि पाकिस्तान की सरकार सिखों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के मुद्दे पर समुदाय के लोगों के प्रति केवल दिखावा करती है। मैं भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय से इस मामले को गंभीरता से लेने का अनुरोध करता हूं।’’

बादल ने ट्वीट किया, ‘‘पेशावर (पाकिस्तान) में दो सिख दुकानदारों की नृशंस हत्या के बारे में जानकर हैरान और दुखी हूं। घटना की निंदा करते हुए, मैं विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर जी से शोक संतप्त परिवारों को न्याय सुनिश्चित करने और सिखों की सुरक्षा के मुद्दे को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के साथ उठाने का आग्रह करता हूं।’’

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रमुख हरजिंदर सिंह धाम ने कहा कि पाकिस्तान को वहां रहने वाले सिखों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। धामी ने कहा, ‘‘हम दो सिखों की कायराना हत्याओं की कड़ी निंदा करते हैं। पाकिस्तान सरकार को अपनी जिम्मेदारी पूरी लगन से निभानी चाहिए क्योंकि अल्पसंख्यकों की इस तरह की हत्याएं पूरी दुनिया, खासकर सिखों के लिए बड़ी चिंता का विषय है।’’ उन्होंने हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट