विदेश की खबरें | तेजी से पटरी पर लौटने और बाइडेन की मंदी के बीच का चयन होगा तीन नवंबर का चुनाव: राष्ट्रपति ट्रम्प

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी इस चुनाव में उनके प्रशासन के प्रयासों के चलते अर्थव्यवस्था के ‘‘अत्यंत तेजी से पटरी पर लौटने’’ और उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन के कारण पैदा होने वाली ‘‘मंदी’’ के बीच चयन करेंगे।

वाशिंगटन, 24 अक्टूबर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी इस चुनाव में उनके प्रशासन के प्रयासों के चलते अर्थव्यवस्था के ‘‘अत्यंत तेजी से पटरी पर लौटने’’ और उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन के कारण पैदा होने वाली ‘‘मंदी’’ के बीच चयन करेंगे।

ट्रम्प ने राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए हुई अंतिम बहस के एक दिन बाद कहा, ‘‘बाइडेन ने कल रात साबित कर दिया कि वह अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के योग्य नहीं है।’’

यह भी पढ़े | US Presidential Election 2020: जो बाइडन ने निर्वाचित होने पर सभी को निशुल्क COVID19 वैक्सीन मुहैया कराने का किया वादा.

ट्रम्प ने अपने हजारों समर्थकों के बीच कहा कि इस देश ने स्वयं देखा कि यह चुनाव तेजी से पटरी पर लौटने के ट्रम्प के प्रयास और बाइडेन की मंदी के बीच चयन होगा।

उन्होंने कहा कि तीन नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए होने वाला चुनाव अमेरिका की सफलता को लेकर आशावादी एवं देशभक्ति वाली सोच और बाइडेन की ‘‘निराशाजनक सोच’’ के बीच चयन होगा।

यह भी पढ़े | अमेरिकी नौसेना का एक विमान अलबामा राज्य में दुर्घटनाग्रस्त, 2 पायलटों की मौत.

ट्रम्प ने आरोप लगाया कि बाइडेन कट्टरपंथी, समाजवादी वामपंथियों के पूरे नियंत्रण में हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह देश कभी समाजवादी देश नहीं होगा। कभी नहीं। कल रात का सबसे अहम क्षण तब था, जब जो बाइडेन ने स्वीकार किया कि वह तेल उद्योग को समाप्त करना चाहते हैं।’’

उन्होंने उपराष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस को भी ‘‘अत्यंत कट्टर वामपंथी’’ बताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\