देश की खबरें | बेंगलुरु दंगा : एनआईए ने एसडीपीआई के कार्यालयों समेत 43 स्थानों पर तलाशी ली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एनआईए ने अगस्त में शहर के पुलिस थानों पर हिंसक हमला और दंगा से जुड़े मामले में पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की राजनीतिक इकाई सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के कार्यालयों समेत विभिन्न स्थानों पर बुधवार को तलाशी ली। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।
बेंगलुरु, 18 नवंबर एनआईए ने अगस्त में शहर के पुलिस थानों पर हिंसक हमला और दंगा से जुड़े मामले में पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की राजनीतिक इकाई सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के कार्यालयों समेत विभिन्न स्थानों पर बुधवार को तलाशी ली। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के एक प्रवक्ता ने कहा कि 11 अगस्त को बेंगलुरु में डी जे हल्ली और के जी हल्ली थानों पर हिंसक हमले और दंगा मामले में एसडीपीआई के चार कार्यालयों समेत बेंगलुरु में 43 स्थानों पर तलाशी ली गयी।
यह भी पढ़े | हरियाणा के रेवाड़ी में 12 सरकारी स्कूल के 72 बच्चे कोरोना संक्रमित, प्रशासन में मचा हड़कंप.
उन्होंने बताया कि मामला बड़े पैमाने पर दंगा, पुलिसकर्मियों को चोट पहुंचाने, थानों की इमारतों में सरकारी और निजी वाहनों समेत सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से जुड़ा है। साथ ही उन्होंने कहा कि दंगाई घातक हथियारों से लैस थे।
एनआईए के प्रवक्ता ने कहा कि दंगों से आसपास के इलाकों में दहशत फैल गयी और समाज में आतंक पैदा करने की मंशा से इसे अंजाम दिया गया।
यह भी पढ़े | Punjab: गलवान घटी में शहीद हुए जवानों के भाई-बहनों को मिलेगी सरकारी नौकरी, कानून में किया गया संशोधन.
उन्होंने कहा कि डी जे हल्ली थाना के मामले में अब तक 124 आरोपियों और के जी हल्ली थाना के मामले में 169 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
अधिकारी ने बताया कि छानबीन के दौरान एसडीपीआई और पीएफआई से संबंधित कई भड़काऊ सामग्री मिली और तलवार, चाकू, छड़ जैसे हथियार जब्त किए गए।
मामले में आगे जांच चल रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)