देश की खबरें | बेंगलुरु: असम की महिला की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु के इंदिरानगर इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट में मंगलवार को असम की एक महिला का शव मिला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बेंगलुरु, 26 नवंबर बेंगलुरु के इंदिरानगर इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट में मंगलवार को असम की एक महिला का शव मिला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि माया गोगोई की केरल निवासी आरव ने कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। आरव अभी फरार है। पुलिस के अनुसार आरव पीड़ित महिला का परिचित था।

पुलिस ने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति पिछले तीन दिन से महिला के साथ अपार्टमेंट में था।

पुलिस ने बताया कि महिला का शव आंशिक रूप से सड़ चुका था।

अपार्टमेंट के सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि महिला और संदिग्ध 23 नवंबर को अपार्टमेंट में आए थे।

प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला की हत्या करने के बाद संदिग्ध व्यक्ति कथित तौर पर एक दिन तक अपार्टमेंट में ही रहा।

पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है तथा संदिग्ध को पकड़ने के लिए दलों का गठन कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट