जरुरी जानकारी | बंगाल वैश्विक कारोबार सम्मेलन में ब्रिटेन का अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधिमंडल हिस्सा लेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दुनियाभर के निवेशकों को आकर्षित करने के लिए प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले बंगाल वैश्विक कारोबारी सम्मेलन (बीजीबीएस) में ब्रिटेन से 49 वरिष्ठ अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा।

कोलकाता, 18 अप्रैल दुनियाभर के निवेशकों को आकर्षित करने के लिए प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले बंगाल वैश्विक कारोबारी सम्मेलन (बीजीबीएस) में ब्रिटेन से 49 वरिष्ठ अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इस प्रतिनिधिमंडल में व्यवसायों, संस्थानों और विश्वविद्यालयों के शीर्ष लोग 20-21 अप्रैल को यहां बीजीबीएस में ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व करेंगे।

एक विज्ञप्ति में कोलकाता में पदस्थ ब्रिटेन के उप-उच्चायुक्त निक लो के हवाले से कहा गया, ‘‘ब्रिटेन के उप-उच्चायुक्त और ब्रिटिश काउंसिल कोलकाता बीजीबीएस में ब्रिटेन के अब तक के सबसे बड़े प्रतिनिधिमंडल को भेजेंगे।’’

लो ने कहा, ‘‘पिछले वर्ष मई में दोनों देशों के प्रधानमंत्री 2030 की जिस रूपरेखा पर सहमत हुए थे उसमें ब्रिटेन और भारत के बीच कारोबार और निवेश में आमूलचूल परिवर्तन का वादा किया गया था। इसीलिए हम यहां पर हैं। मैं पश्चिम बंगाल में ब्रिटेन के निवेश और साझेदारी पार्टफोलिया को बढ़ाना चाहता हूं।’’

उन्होंने बताया कि ब्रिटेन की कंपनियां राज्य में मौजूदा निवेश में विस्तार करना चाहती है, नई कंपनियों ने भी इसमें काफी दिलचस्पी दिखाई है।

विज्ञप्ति के मुताबिक दो दिवसीय कार्यक्रम में ज्यादा जोर शिक्षा, अनुसंधान, रचनात्मक अर्थव्यवस्था और सतत पर्यटन होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड