देश की खबरें | बांग्ला अभिनेता सम्राट मुखर्जी की कार ने मारी एक मोटरसाइकिल में टक्कर, अभिनेता गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बांग्ला अभिनेता सम्राट मुखर्जी की कार ने बीती रात कोलकाता के बेहाला इलाके में एक मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिसके बाद उन्हें (अभिनेता को) गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोलकाता, 20 अगस्त बांग्ला अभिनेता सम्राट मुखर्जी की कार ने बीती रात कोलकाता के बेहाला इलाके में एक मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिसके बाद उन्हें (अभिनेता को) गिरफ्तार कर लिया गया है।

मोटरसाइकिल पर सवार बेहाला की विद्यासागर कॉलोनी के निवासी 29 वर्षीय एक व्यक्ति को शुरू में एम आर बांगुर अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसे एसएसकेएम अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस ने कहा, “अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनकी मेडिकल जांच की जा रही है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।”

मोटरसाइकिल सवार ने कहा, “रात साढ़े 12 बजे मैं घर लौट रहा था। मुझे विपरीत दिशा से एक तेज रफ्तार कार आती दिखी। कार ने मुझे टक्कर मार दी और मैं बेहोश हो गया।”

स्थानीय लोगों ने कहा कि मुखर्जी बेहाला चौरास्ता से टॉलीगंज की तरफ जा रहे थे तभी वह अपनी कार पर से नियंत्रण खो बैठे और गाड़ी अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल से टकरा गयी।

उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद मुखर्जी की कार एक नजदीकी मकान से टकरा गई, जिसके चलते उसकी दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित कई राज्यों में जानें आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड