देश की खबरें | बंगाल में पटाखा कारखाने में विस्फोट: मृतक संख्या बढ़कर 12 हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में पूर्वी मेदिनीपुर जिले के एगरा क्षेत्र में एक अवैध पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में घायल दो और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
कोलकाता, 20 मई पश्चिम बंगाल में पूर्वी मेदिनीपुर जिले के एगरा क्षेत्र में एक अवैध पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में घायल दो और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि रवींद्रनाथ मैती और पिंकी मैती की यहां सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में मौत हो गई।
अधिकारी ने कहा, ‘‘रवींद्रनाथ की शुक्रवार रात को मौत हुई जबकि पिंकी मैती की शनिवार की दोपहर मौत हो गई।
मुख्य आरोपी एवं अवैध पटाखा निर्माण इकाई के मालिक कालीपाड़ा उर्फ भानु बाग ने ओडिशा के कटक में एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। वह 16 मई को विस्फोट के तुरंत बाद मौके से भाग निकला था।
पश्चिम बंगाल के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने बृहस्पतिवार को भानु बाग को गिरफ्तार किया था। विस्फोट के तुरंत बाद ही गत मंगलवार को नौ लोगों की मौत हो गई थी।
पश्चिम बंगाल का अपराध जांच विभाग (सीआईडी) एगरा इलाके में हुए विस्फोट की जांच कर रहा है। ओडिशा से मुख्य आरोपी और दो अन्य लोगों के अलावा मामले में अभी तक कम से कम नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
इस बीच, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर विस्फोट पर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)