देश की खबरें | बंगाल : फ्लैट में परिवार के चार लोगों के सड़े-गले शव मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में रविवार को एक परिवार के चार सदस्यों के सड़े-गले शव उनके ही फ्लैट में पाए गए।

बारासात/कोलकाता, 19 नवंबर पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में रविवार को एक परिवार के चार सदस्यों के सड़े-गले शव उनके ही फ्लैट में पाए गए।

इस संबंध में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान कपड़ा व्यापारी बृंदाबन कर्माकर (52), उनकी पत्नी देबाश्री कर्माकर (लगभग 40 वर्ष), उनकी 17 वर्षीय बेटी देबलीना और आठ वर्षीय बेटे उत्साह के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत खरदह इलाके में एम. एस. मुखर्जी मार्ग पर स्थित एक बंद अपार्टमेंट में शव पाए गए।

मामले में पुलिस को संदेह है कि व्यक्ति ने अपने परिवार के सदस्यों को जहर देने के बाद आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति का शव छत से लटका हुआ मिला जबकि तीन अन्य शव फ्लैट में अलग-अलग जगहों पर पड़े हुए थे।

इसने कहा कि घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें व्यक्ति ने दावा किया है कि उसकी पत्नी का विवाहेतर संबंध था, जिसे वह सहन नहीं कर सका और इसलिए उसने यह कदम उठाया।

पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया है और मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

Iran-US Peace Talks: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की संभावना, सुरक्षा कारणों से रावलपिंडी में सभी परिवहन सेवाओं पर आने-जाने पर लगी रोक

Darshan Kumar Dies: T-सीरीज के स्तंभ और गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 70 साल की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स