खेल की खबरें | शाहबाज, अभिषेक के अर्धशतक से बंगाल ने बड़ौदा को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आलराउंडर शाहबाज अहमद और पदार्पण कर रहे विकेटकीपर अभिषेक पोरेल के नाबाद अर्धशतकों से बंगाल ने पहली पारी में लचर प्रदर्शन के बाद जोरदार वापसी करते हुए रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी मैच में रविवार को यहां बड़ौदा पर चार विकेट की नाटकीय जीत दर्ज की।

कटक, 20 फरवरी आलराउंडर शाहबाज अहमद और पदार्पण कर रहे विकेटकीपर अभिषेक पोरेल के नाबाद अर्धशतकों से बंगाल ने पहली पारी में लचर प्रदर्शन के बाद जोरदार वापसी करते हुए रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी मैच में रविवार को यहां बड़ौदा पर चार विकेट की नाटकीय जीत दर्ज की।

चौथे और अंतिम दिन 349 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बंगाल ने शाहबाज (नाबाद 71, 100 गेंद, सात चौके) और अभिषेक (नाबाद 53, 70 गेंद, सात चौके) के बीच सातवें विकेट की 108 रन की अटूट साझेदारी से छह विकेट पर 350 रन बनाकर जीत दर्ज की।

इससे पहले कप्तान और सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने भी 79 रन की पारी खेली।

बड़ौदा की ओर से अभिमन्यु सिंह राजपूत ने 73 रन देकर तीन जबकि ध्रुव पटेल ने 54 रन देकर दो विकेट चटकाए लेकिन अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके।

बड़ौदा के पहली पारी के 181 रन के जवाब में बंगाल की टीम सिर्फ 88 रन पर ढेर हो गई थी जिसके बाद बड़ौदा ने दूसरी पारी में 255 रन का स्कोर खड़ा किया था।

ग्रुप के एक अन्य मैच में हैदराबाद ने चंडीगढ़ को 217 रन से हराया। हैदराबाद के 401 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की टीम रवि तेजा (41 रन पर छह विकेट) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के सामने 50.5 ओवर में 183 रन पर ढेर हो गई। रक्षण रेड्डी ने रवि का अच्छा साथ निभाते हुए 62 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

चंडीगढ़ की ओर से सलामी बल्लेबाज अर्सलान खान (68) ने अर्धशतक जड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू