देश की खबरें | बंगाल: अभिषेक बनर्जी ने राज्यपाल पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में राजभवन के बाहर तीन दिन से जारी धरने का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी ने रविवार को राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर कथित भाजपा समर्थक आचरण के लिए निशाना साधा और मनरेगा के तहत राज्य की बकाया राशि जारी करने पर संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं मिलने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।

कोलकाता, आठ अक्टूबर पश्चिम बंगाल में राजभवन के बाहर तीन दिन से जारी धरने का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी ने रविवार को राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर कथित भाजपा समर्थक आचरण के लिए निशाना साधा और मनरेगा के तहत राज्य की बकाया राशि जारी करने पर संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं मिलने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।

बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ मंत्री फिरहाद हकीम और तृणमूल विधायक मदन मित्रा के आवासों सहित 12 स्थानों पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा की गई हालिया छापेमारी का जिक्र करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर नेताओं को डराने-धमकाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

सीबीआई ने स्थानीय निकायों में भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में यह छापेमारी की थी।

बनर्जी ने कहा, ‘‘हमें पता चला है कि राज्यपाल ने राजभवन के बाहर धरने को लेकर राज्य सरकार को पत्र लिखा है। उन्होंने धरना हटाने का आह्वान किया है। मेरा सवाल यह है कि जब भाजपा नेताओं ने राजनीतिक गतिविधियों के लिए राजभवन का इस्तेमाल किया तो लोकतांत्रिक मानदंडों के लिए उनकी चिंता कहां चली गई थी?

बोस ने रविवार को कहा कि वह मनरेगा के काम से वंचित लोगों से मिलेंगे और उनकी शिकायतें केंद्र के समक्ष उठाएंगे।

राज्यपाल ने मुख्य सचिव एचके द्विवेदी को भी पत्र लिखकर पूछा कि क्या राजभवन के बाहर तृणमूल के धरने के लिए अनुमति दी गई थी।

बनर्जी ने कहा, ‘‘आप भाजपा के राज्यपाल नहीं हैं; आप बंगाल के राज्यपाल हैं। पूर्व में सात बार ऐसा हुआ जब भाजपा ने राजभवन तक विरोध-मार्च निकाला था। क्या आपने तब पुलिस को कोई पत्र लिखा था? नहीं न।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Stats And Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Hardik Pandya IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन, ऑलराउंडर के आकंड़ों पर एक नजर

Rohit Sharma IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर