खेल की खबरें | अभिमन्यु के शतक से बंगाल के छह विकेट पर 329 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन के 114 और अनूस्तुप मजूमदार के 95 रन से बंगाल ने गुरुवार को यहां रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी मैच के पहले दिन चंडीगढ़ के खिलाफ छह विकेट पर 329 रन बनाकर अपना पलड़ा भारी रखा।

कटक, तीन मार्च कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन के 114 और अनूस्तुप मजूमदार के 95 रन से बंगाल ने गुरुवार को यहां रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी मैच के पहले दिन चंडीगढ़ के खिलाफ छह विकेट पर 329 रन बनाकर अपना पलड़ा भारी रखा।

नॉकआउट में जगह बनाने के लिए बंगाल को सिर्फ तीन अंक की जरूरत है।

दिन का खेल खत्म होने पर अनुभवी मनोज तिवारी 42 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि सायन शेखर मंडल 33 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। दोनों 61 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं।

बंगाल ने पहले घंटे में ही 42 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। सलामी बल्लेबाज सुदीप घरामी लगातार दूसरी पारी में खाता खोलने में नाकाम रहे। उन्हें दिन की चौथी गेंद पर जगजीत सिंह संधू ने बोल्ड किया। रित्विक राय चौधरी भी 12 रन बनाकर आउट हो गए जिसके बाद ईश्वरन और मजूमदार ने तीसरे विकेट के लिए 193 रन जोड़कर पारी को संभाला।

चंडीगढ़ की ओर से जगजीत सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 53 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

पिछले दो मैच में अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे ईश्वरन ने अपना 15वां प्रथम श्रेणी शतक पूरा किया।

ईश्वरन ने 172 गेंद की अपनी पारी में 12 चौके मारे जबकि मजूमदार ने 149 गेंद का सामना करते हुए 13 चौके जड़े।

जगजीत ने ईश्वरन को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। गौरव गंभीर ने मजूमदार को पगबाधा करके उन्हें 10वें शतक से वंचित किया।

बड़ौदा ओर हैदराबाद के खिलाफ बंगाल की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले अभिषेक पोरेल (00) और शाहबाज अहमद (06) नाकाम रहे जिससे टीम का स्कोर छह विकेट पर 268 रन हो गया।

पूर्व कप्तान तिवारी और मंडल ने हालांकि इसके बाद अर्धशतकीय साझेदारी करके दिन का खेल खत्म होने तक टीम को और झटके नहीं लगने दिए।

ग्रुप के एक अन्य मैच में बड़ौदा ने हैदराबाद को 197 रन पर ढेर करने के बाद दो विकेट पर 92 रन बनाकर अपना पलड़ा भारी रखा।

हैदराबाद की ओर से जावेद अली (65) और तन्य त्यागराजन (51) ने अर्धशतक जड़े लेकिन अन्य बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाए। बड़ौदा की ओर से अतीत सेठ ने 53 रन देकर पांच विकेट चटकाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू