Tokyo Olympics 2020: बेंचिच ने फेडरर के नाम किया ओलंपिक स्वर्ण पदक

फाइनल मुकाबले से पहले फेडरर के भेजे गये संदेश ने बेंचिच को जीत के लिए प्रेरित किया. बीस ग्रैंडस्लैम खिताब के विजेता फेडरर ओलंपिक में खुद कभी एकल स्वर्ण पदक नहीं जीत पाये.

बेंचिच (Photo Credits: Instagram)

फाइनल मुकाबले से पहले फेडरर के भेजे गये संदेश ने बेंचिच को जीत के लिए प्रेरित किया. बीस ग्रैंडस्लैम खिताब के विजेता फेडरर ओलंपिक में खुद कभी एकल स्वर्ण पदक नहीं जीत पाये. लंदन ओलंपिक (2012) में एंडी मर्रे से हारने के बाद उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा था. इससे पहले 2008 में उनकी और स्टान वावरिंका की पुरुष युगल जोड़ी ने कांस्य पदक जीता था. ओलंपिक फाइनल में 12वीं वरीयता प्राप्त बेंचिच ने चेक गणराज्य की मर्केटा वोंड्राउसोवा को 7-5, 2- 6, 6-3 हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

फेडरर ही नहीं बेंचिच की आदर्श मार्टिना हिंगस भी ओलंपिक में कभी स्वर्ण पदक जीतने में नाकाम रही है. बेंचिच ने चैम्पियन बनने के बाद कहा,‘‘ मुझे लगता है कि मैंने इसे उनके (फेडरर और हिंगिस) लिए जीता है. उन्होंने करियर में बहुत कुछ हासिल किया है. मुझे यकीन नहीं है कि मैं कभी वैसा कर पाऊंगी. लेकिन हो सकता है कि मैं उन्हें यह ओलंपिक पदक देकर उनकी मदद कर सकूं. यह मार्टिना (हिंगिस) और रोजर (फेडरर) दोनों के लिए है.’’ यह भी पढ़ें : Tokyo Olympics 2020: जीत का जश्न मनाने में घायल आयरलैंड का मुक्केबाज ओलंपिक से बाहर

जब उनसे पूछा गया कि क्या फेडरर उनके संपर्क में थे तो उन्होंने कहा, ‘‘ हाँ, मुझे उनका लिखित संदेश मिला था. उन्होंने कहा कि यह मेरे सपनों को पूरा करने के लिए एकदम सही दिन है और मैं इससे बहुत खुश हूं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह इस मामले में शानदार है . वह वास्तव में स्विट्जरलैंड के सभी खिलाड़ियों का समर्थन करते है. वह हमेशा हमारा साथ देते है. मुझे रोजर फेडरर से जिस प्रकार का समर्थन मिला है वह अविश्वसनीय है , इसलिए यह जीत भी उनके लिए है.’

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी