विदेश की खबरें | बेल्जियम ने रूसी विमान कंपनियों के लिए हवाई क्षेत्र बंद किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू ने रविवार को ट्वीट किया कि देश ने ‘‘सभी रूसी विमान कंपनियों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने का फैसला किया है।’’

बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू ने रविवार को ट्वीट किया कि देश ने ‘‘सभी रूसी विमान कंपनियों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने का फैसला किया है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘यूरोप का आसमान खुला है। आसमान उन लोगों के लिए खुला है जो लोगों को जोड़ते हैं, न कि उनके लिए जो क्रूरतापूर्वक आक्रमण करना चाहते हैं।’’

रूस ने शनिवार को कहा कि वह अपने हवाई क्षेत्र को लिथुआनिया, लातविया, एस्टोनिया और स्लोवेनिया के विमानों के लिए बंद कर रहा है क्योंकि उन्होंने रूसी विमानों को अपने-अपने हवाई क्षेत्र में प्रतिबंधित कर दिया है। बुल्गारिया, चेक गणराज्य, पोलैंड और रोमानिया सहित कई अन्य देशों ने भी रूसी विमान कंपनियों के लिए प्रतिबंध लगाए हैं।

लंदन: ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रूस ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन को हराने के लिए प्रतिबंधित रासायनिक या जैविक हथियारों सहित ‘‘सबसे खतरनाक हथियारों’’ का इस्तेमाल कर सकते हैं। ट्रूस ने ‘स्काई न्यूज’ से कहा, ‘‘मैं रूस के लोगों से इस संघर्ष को आगे नहीं बढ़ाने का आग्रह करती हूं, लेकिन हमें रूस द्वारा और भी खतरनाक हथियारों का इस्तेमाल करने को लेकर तैयार रहने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा कि अंतराष्ट्रीय अपराध न्यायालय यूक्रेन में घटनाओं पर गौर कर रहा है तथा अगर पुतिन और रूस सरकार युद्ध अपराध करती है तो उसे ‘‘गंभीर परिणाम’’ का सामना करना पड़ेगा।

बुडापेस्ट : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विश्व खेलों में अपना सबसे वरिष्ठ आधिकारिक पद अस्थायी रूप से खो दिया है।

अंतरराष्ट्रीय जूडो महासंघ (आईजेएफ) ने रविवार को पुतिन के मानद अध्यक्ष के दर्जे को निलंबित करने के लिए ‘‘यूक्रेन में चल रहे युद्ध’’ का हवाला दिया। रूसी राष्ट्रपति जूडो खेल में दिलचस्पी रखते हैं और उन्होंने 2012 के लंदन ओलंपिक में इस खेल में भाग लिया था।

तेल अवीव : इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने कहा है कि यूक्रेन में लड़ाई में फंसे नागरिकों की सहायता के लिए देश 100 टन मानवीय सहायता सामग्री भेज रहा है। बेनेट ने रविवार को अपने मंत्रिमंडल की बैठक में बताया कि सहायता में चिकित्सा उपकरण और दवा, टेंट, स्लीपिंग बैग और कंबल शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\