विदेश की खबरें | मतदान से पहले प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा, 'ऐसा कुछ न करें, जिससे पछताना पड़े'

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने मंगलवार को चुनाव प्रचार अभियान के दौरान मतदाताओं से 'ऐसा कुछ भी नहीं करने' का आग्रह किया, जिसका उन्हें पछतावा हो। सुनक ने विपक्षी दल लेबर पार्टी को सर्वेक्षणों में मिल रहे भारी बहुमत को लेकर भी अपने समर्थकों को आगाह किया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, दो जुलाई ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने मंगलवार को चुनाव प्रचार अभियान के दौरान मतदाताओं से 'ऐसा कुछ भी नहीं करने' का आग्रह किया, जिसका उन्हें पछतावा हो। सुनक ने विपक्षी दल लेबर पार्टी को सर्वेक्षणों में मिल रहे भारी बहुमत को लेकर भी अपने समर्थकों को आगाह किया।

ब्रिटेन में बृहस्पतिवार को मतदान होना है।

चुनाव-पूर्व सभी जनमत सर्वेक्षणों में लेबर पार्टी को बहुमत मिलता दिखाया गया है, जिस वजह से सुनक की अगुवाई वाली कंजरवेटिव पार्टी परेशान प्रतीत हो रही है। प्रचार अभियान के दौरान सुनक मतदाताओं को सर कीर स्टार्मर नीत 'बिना लगाम वाली पार्टी' के खिलाफ आगाह कर रहे हैं।

दोनों मुख्य दलों के नेतागण चुनाव प्रचार के अंतिम दो दिन अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं और मतदाताओं से संपर्क करने का भरसक प्रयास कर रहे हैं।

दोनों दलों के नेता मतदाताओं को अपने-अपने पक्ष में करना चाहते हैं। सुनक ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एक बार जब आप बृहस्पतिवार को यह फैसला कर लेंगे तो पीछे नहीं हट पाएंगे। ऐसा कुछ न करें, जिससे आपको पछताना पड़े।’’

सुनक ने अपने पोस्ट में कहा कि लेबर पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार देश में सभी लोगों के लिए कर बढ़ाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड