देश की खबरें | बीड सरपंच हत्या: फरार आरोपियों समेत तीन लोगों को दो शहरों से गिरफ्तार किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बीड के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या में शामिल दो फरार आरोपियों सहित तीन लोगों को पुणे और कल्याण से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, चार जनवरी पुलिस ने बीड के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या में शामिल दो फरार आरोपियों सहित तीन लोगों को पुणे और कल्याण से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि दो वांछित आरोपियों सुदर्शन चंद्रभान घुले (26) और सुधीर सांगले (23) को पुणे से पकड़ा गया, जबकि सिद्धार्थ सोनवणे को ठाणे जिले के कल्याण से पकड़ा गया।

घुले और सांगले का नाम हत्या के सिलसिले में दर्ज प्राथमिकी में दर्ज है, जबकि सोनवणे का नाम जांच के दौरान सामने आया।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि मसाजोग गांव निवासी सोनवणे सरपंच देशमुख की गतिविधियों पर नजर रखता था और अन्य आरोपियों को इसकी जानकारी देता था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सुदर्शन चंद्रभान घुले और सुधीर सांगले को गिरफ्तार कर उन्हें आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) के विशेष जांच दल (एसआईटी) को सौंप दिया है।

पुलिस ने हत्या के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है और एक अन्य आरोपी अब भी फरार है।

एक पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि बीड पुलिस की एक टीम ने सिद्धार्थ सोनवणे को मुंबई के निकट कल्याण से गिरफ्तार किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी