देश की खबरें | गैंगस्टर विकास दुबे से सम्बन्धों का आरोपी बीडीओ निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कानपुर के बिकरू कांड मामले के मुख्य आरोपी विकास दुबे से नजदीकी रिश्ते रखने के आरोप में चौबेपुर के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कानपुर (उप्र), 29 दिसंबर कानपुर के बिकरू कांड मामले के मुख्य आरोपी विकास दुबे से नजदीकी रिश्ते रखने के आरोप में चौबेपुर के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया।

कानपुर के मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार ने यहां बताया कि चौबेपुर के खंड विकास अधिकारी आलोक पांडे को निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि बिकरू कांड मामले में एसआईटी की जांच रिपोर्ट की सिफारिश के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

कुमार ने बताया कि पांडे को यह जानकारी दे दी गई है कि उनके खिलाफ यह कार्यवाही गैंगस्टर विकास दुबे से रिश्तों की वजह से की गई है। एसआईटी ने राज्य सरकार से बीडीओ के खिलाफ भी कार्यवाही की सिफारिश की थी।

गौरतलब है कि गत दो/तीन जुलाई की रात कानपुर के बिकरू गांव में गैंगस्टर विकास दुबे को गिरफ्तार करने आई पुलिस टीम पर उसके गुर्गों ने छत से ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस वारदात में आठ पुलिसकर्मी मारे गए थे।

विकास को नौ जुलाई को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था। अगली सुबह 10 जुलाई को उज्जैन से कानपुर लाते वक्त एसटीएफ के साथ कथित मुठभेड़ में वह मारा गया था।

बिकरू कांड की जांच के लिए सरकार ने एसआईटी गठित की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान