देश की खबरें | इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला, घरेलू सत्र पर 17 अक्टूबर को चर्चा करेगी बीसीसीआई की शीर्ष परिषद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड की शीर्ष परिषद की 17 अक्टूबर को होने वाली आनलाइन बैठक में इंग्लैंड के खिलाफ आगामी घरेलू श्रृंखला, आस्ट्रेलिया दौरे के कार्यक्रम और घरेलू सत्र पर बात की जायेगी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर भारतीय क्रिकेट बोर्ड की शीर्ष परिषद की 17 अक्टूबर को होने वाली आनलाइन बैठक में इंग्लैंड के खिलाफ आगामी घरेलू श्रृंखला, आस्ट्रेलिया दौरे के कार्यक्रम और घरेलू सत्र पर बात की जायेगी ।

बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था कि बीसीसीआई पूरी कोशिश करेगा कि इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला भारत में ही हो । इसके साथ ही कोरोना वायरस महामारी से उपजे हालात के बावजूद घरेलू टूर्नामेंट हो सके ।

यह भी पढ़े | Rajasthan Shocker: भू माफिया ने पुजारी को पेट्रोल डालकर जलाया, इलाज के दौरान मौत- मुख्य आरोपी गिरफ्तार.

भारत में कोरोना वायरस संक्रम के मामले करीब 70 लाख है और एक लाख से अधिक मौतें हो चुकी है ।

इंग्लैंड की टीम को अगले साल जनवरी से मार्च के बीच पांच टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने भारत आना है । भारत में कोरोना संक्रमण के बढते मामले देखकर श्रृंखला यूएई में आयोजित करने की भी अटकलें लगाई जा रही है ।

यह भी पढ़े | तिरुवनंतपुरम: श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर 15 अक्टूबर तक भक्तों के लिए बंद, 2 पुजारी सहित कई कर्मचारी पाए गए COVID19 पॉजिटिव: 9 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अगर भारत मेजबानी कर पाता है तो मुंबई में तीन अंतरराष्ट्रीय स्टेडियमों वानखेड़े, सीसीआई और डी वाई पाटिल स्टेडियम पर ‘बायो बबल’ बनाया जा सकता है । अहमदाबाद का अत्याधुनिक मोटेरा स्टेडियम भी एक विकल्प है ।

बोर्ड ने 19 नवंबर से मुश्ताक अली ट्राफी के जरिये घरेलू सत्र शुरू करने की योजना बनाई थी लेकिन महामारी के कारण मौजूदा हालात को देखते हुए यह मुश्किल ही लग रहा है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\