BCCI ने महाप्रबंधक- खेल विकास के पद के लिए आवेदन मंगाये

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सबा करीम के क्रिकेट संचालन के प्रभारी के रूप में इस्तीफे के बाद महाप्रबंधक (जीएम) - खेल विकास के पद के के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. बोर्ड के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी का त्यागपत्र स्वीकार करने के बाद करीम को इस महीने के शुरू में इस्तीफा देने के लिए कहा गया था.

बीसीसीआई (Photo Credits: Wikimedia Commons)

नयी दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सबा करीम के क्रिकेट संचालन के प्रभारी के रूप में इस्तीफे के बाद महाप्रबंधक (जीएम) - खेल विकास के पद के के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. बोर्ड के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी का त्यागपत्र स्वीकार करने के बाद करीम को इस महीने के शुरू में इस्तीफा देने के लिए कहा गया था.

इस आवेदन की अंतिम तिथि सात अगस्त हैं. खेल विकास प्रमुख पद पर पिछली बार रत्नाकर शेट्टी थे. शेट्टी मार्च 2018 में सेवानिवृत्त हुए थे. भारत के पूर्व खिलाड़ी करीम को दिसंबर 2017 में महाप्रबंधक क्रिकेट संचालन के रूप में नियुक्त किया गया था. वह घरेलू और महिला क्रिकेट के प्रभारी थे.

यह भी पढ़ें- IPL 2020 Update: BCCI आईपीएल 13 की तैयारी करेगी शुरू, ICC द्वारा T20 वर्ल्ड कप पर जल्द नहीं लिए जा रहे फैसले से बोर्ड नाखुश

बीसीसीआई की वेबसाइट के अनुसार, खेल विकास के महाप्रबंधक, ‘ मैच खेलने के नियमों, पिच और आउटफील्ड सहित स्थलों’ के अलावा ‘घरेलू मैचों के दौरा कार्यक्रम’ को निर्धारित करने और निगरानी के लिए जिम्मेदार होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, 3rd T20I Match Scorecard: हरारे में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से रौंदा, 3-0 से सीरीज में किया क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Zimbabwe, 3rd T20I Match Scorecard: हरारे में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Zimbabwe, 3rd T20I Match Live Score Update: हरारे में टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: हरारे में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड