IPL 2025: BCCI ने लखनऊ के गेंदबाज दिग्वेश सिंह पर लगाया जुर्माना, मैच फीस का 25 प्रतिशत कट

लखनऊ सुपर जाइंट्स के स्पिनर दिग्वेश सिंह राठी पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट अंक लगाया गया है जिन्होंने आईपीएल मैच में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रियांश आर्य को आउट करने के बाद ‘पत्र लिखने की मुद्रा में ’ जश्न मनाया था.

दिग्वेश सिंह (PHOTO: IPL/X)

लखनऊ, दो अप्रैल: लखनऊ सुपर जाइंट्स के स्पिनर दिग्वेश सिंह राठी पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट अंक लगाया गया है जिन्होंने आईपीएल मैच में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रियांश आर्य को आउट करने के बाद ‘पत्र लिखने की मुद्रा में ’ जश्न मनाया था. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने राठी को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच इकाना स्टेडियम पर हुए मैच के दौरान आईपीएल की आचार संहिता तोड़ने के लिये दंडियत किया. पंजाब ने वह मैच आठ विकेट से जीता.

यह भी पढें: IPL 2025: कब और कहां देखें आरसीबी बनाम जीटी, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

आईपीएल मीडिया सूचना में कहा गया ,‘‘ दिग्वेश सिंह को धारा 2.5 के तहत लेवल एक के अपराध का दोषी पाया गया. उन्होंने मैच रैफरी द्वारा सुनाई गई सजा स्वीकार कर ली है.’’ इसमें कहा गया ,‘‘ लेवल एक के अपराध में मैच रैफरी का फैसला अंतिम और सर्वमान्य होता है.’’ यह विवादित जश्न उन्होंने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर प्रियांश को आउट करने के बाद मनाया.

प्रियांश जब पवेलियन लौट रहे थे तब दिल्ली टी20 लीग के उनके साथी खिलाड़ी दिग्वेश ने उनके पास जाकर हाथ से पत्र लिखने का इशारा किया. अंपायरों ने इस पर उनसे बात की. इसकी तुलना वेस्टइंडीज के केसरिक विलियम्स से भी की गई जो विरोधी बल्लेबाज को आउट करने पर ‘नोटबुक’ जश्न मनाया करते थे.

महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर और मोहम्मद कैफ ने भी कमेंट्री करते हुए दिग्वेश की इस हरकत की आलोचना की थी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Eden Gardens Stadium Pitch Report: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों का आएगा तूफान या कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज बरपाएंगे कहर? मैच से पहले पिच रिपोर्ट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Preview: ईडन गार्डन स्टेडियम में आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Kolkata Weather Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Streaming: आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त