बीसीसीआई ने ‘ टीम मास्क फोर्स ’ बनाई, वीडियो में कोहली, तेंदुलकर के संदेश

‘टीम मास्क फोर्स’ सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने के लिये जागरूकता पैदा करने के लिये बनाई गई है ।

जमात

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से नया वीडियो बनाया है जिसमें विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर जैसे क्रिकेटर नजर आयेंगे ।

‘टीम मास्क फोर्स’ सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने के लिये जागरूकता पैदा करने के लिये बनाई गई है ।

बोर्ड ने ट्वीट किया ,‘‘ टीम इंडिया अब टीम मास्क फोर्स है । ‘ इंडिया फाइट कोरोना’ से जुड़ें और केंद्र सरकार का सेतु आरोग्य मोबाइल एैप डाउनलोड करें ।’’

भारतीय कप्तान कोहली ने वीडियो में कहा ,‘‘ भारतीय टीम का सदस्य होना फख्र की बात है । लेकिन हम आज एक बड़ी टीम ‘टीम मास्क फोर्स’ बना रहे हैं ।’’

तेंदुलकर ने कहा ,‘‘ कम आन इंडिया । मास्क बनाइये और मास्क फोर्स का हिस्सा बनिये । 20 सेकंड तक हाथ धोइये और सामाजिक दूरी बनाये रखिये ।’’

रोहित शर्मा ने कहा ,‘‘ मास्क फोर्स का हिस्सा बनना आसान है । घर पर बैठकर मास्क बनाइये , जैसे मैने अपने लिये बनाया है ।’’

इस वीडियो में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, स्मृति मंधाना, हरभजन सिंह, हरमनप्रीत कौर, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़ और मिताली राज के भी संदेश हैं ।

बोर्ड ने इससे पहले पीएम केयर्स फंड में 51 करोड़ रूपये का योगदान दिया था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट