देश की खबरें | बीसीसीआई ने रोहित, इशांत और दीप्ति को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के लिये बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सीमित ओवरों की टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा को इस साल देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के लिये चुने जाने पर बधाई दी और कहा कि क्रिकेट संस्था को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 अगस्त भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सीमित ओवरों की टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा को इस साल देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के लिये चुने जाने पर बधाई दी और कहा कि क्रिकेट संस्था को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है।

बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘भारत के सबसे बड़े खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 2020 के लिये बधाई हो रोहित शर्मा। वह इस पुरस्कार को हासिल करने वाले चौथे भारतीय क्रिकेटर हैं। ’’

यह भी पढ़े | Tarn Taran: BSF के जवानों ने भारतीय सीमा में घुस रहे पांच घुसपैठियों को किया ढेर, खतनाक हथियार और नशीले पदार्थ हुए बरामद.

इसमें लिखा, ‘‘हमें तुम पर गर्व है ‘हिटमैन’ । ’’

बीसीसीआई ने इशांत शर्मा और महिला राष्ट्रीय टीम की खिलाड़ी दीप्ति शर्मा को भी अर्जुन पुरस्कार के लिये चुने जाने पर बधाई दी।

यह भी पढ़े | Ganesh Chaturthi 2020 Celebrations: श्री सिद्धिविनायक मंदिर की आरती से लेकर ड्राई फ्रूट से बने गणपति बप्पा तक, देखें देश में कैसे मनाया जा रहा है गणेशोत्सव (Watch Pics & Videos).

बीसीसीआई ने कहा, ‘‘हमारे सबसे सीनियर टेस्ट गेंदबाज इशांत शर्मा को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार 2020 के लिये बधाई। चैम्पियन बढ़ते रहो। ‘‘

बोर्ड ने ट्वीट किया, ‘‘हमारी आल राउंडर दीप्ति शर्मा को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार 2020 के लिये बधाई। आप नयी ऊंचाईयां हासिल करना जारी रखो। ’’

खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को 29 अगस्त को दिये जाने वाले खेल पुरस्कारों के लिये पांच खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की जिसमें रोहित भी शामिल हैं जबकि इशांत और दीप्ति अर्जुन पुरस्कार हासिल करने वाले 27 खिलाड़ियों में शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

Team India vs England 2nd Semi Final Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैचों में 3 बार जीती है टीम इंडिया, मेन इन ब्लू के प्रदर्शन पर एक नजर

\