विदेश की खबरें | बीबीसी ने आपत्तिजनक तस्वीरों के लिए किशोर को भुगतान करने के आरोप में एक प्रस्तोता को निलंबित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के कई नेताओं ने बीबीसी से इस मामले की तेजी से जांच करने का आग्रह किया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ब्रिटेन के कई नेताओं ने बीबीसी से इस मामले की तेजी से जांच करने का आग्रह किया है।

‘द सन’ अखबार की खबर के अनुसार, बीबीसी के पुरुष प्रस्तोता ने 2020 में 17 वर्षीय एक किशोर को आपत्तिजनक तस्वीर के बदले 35,000 पाउंड (45,000 अमेरिकी डॉलर) का भुगतान किया था। आरोपी प्रस्तोता और किशोर की पहचान जाहिर नहीं की गई है।

खबर के अनुसार, किशोर की मां ने मई में बीबीसी से इस सिलसिले में एक शिकायत की थी।

बीबीसी ने रविवार को एक बयान में कहा कि उसे ‘‘पहली बार मई में एक शिकायत मिली थी’’ लेकिन ‘‘बृहस्पतिवार को एक अलग तरह के नये आरोप हमारे समक्ष रखे गए।’’

प्रसारणकर्ता ने कहा, “बीबीसी किसी भी आरोप को गंभीरता से लेता है और ऐसे आरोपों से सक्रिय रूप से निपटने के लिए हमारे पास मजबूत आंतरिक प्रणाली है।’’

बीबीसी ने कहा कि उसने बाहरी अधिकारियों से भी संपर्क किया है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि ये पुलिस के अधिकारी थे, या कोई और।

बीबीसी ने कहा, ‘‘हम यह भी पुष्टि कर सकते हैं कि एक पुरुष कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है।’’

इससे पहले, ब्रिटेन की मंत्री विक्टोरिया एटकिन्स ने कहा था कि आरोप ‘‘बहुत गंभीर’’ हैं। उन्होंने ‘स्काई न्यूज’ को बताया कि ‘‘जैसे-जैसे जनता का ध्यान इस ओर बढ़ रहा है, बीबीसी को इन आरोपों से निपटने के लिए बहुत तेजी से कार्रवाई करनी होगी और यह बताना होगा कि वे जांच के लिए क्या कर रहे हैं।’’

विपक्षी दल, लेबर पार्टी की अर्थव्यवस्था प्रवक्ता राचेल रीव्स ने कहा कि बीबीसी को ‘‘अपनी प्रक्रियाओं में तेजी लाने’’की जरूरत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now