देश की खबरें | बावा का विश्व जूनियर स्क्वाश में पदक पक्का, अनाहत बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के शौर्य बावा ने ह्यूस्टन में चल रही विश्व जूनियर स्क्वाश के सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्का कर लिया । उन्होंने क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के लो वा सर्न को 3 . 2 से हराया ।

नयी दिल्ली, 16 जुलाई भारत के शौर्य बावा ने ह्यूस्टन में चल रही विश्व जूनियर स्क्वाश के सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्का कर लिया । उन्होंने क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के लो वा सर्न को 3 . 2 से हराया ।

दिल्ली के 18 वर्ष के बावा 2014 में कुश कुमार के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय पुरूष खिलाड़ी बन गए ।

करीब 80 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में वह पांचवें गेम में 6 . 9 और 7 . 10 से पिछड़ गए थे लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 2 . 11, 11 . 4, 10 . 12, 11 . 8, 12 . 10 से जीत दर्ज की ।

अब उनका सामना मिस्र के शीर्ष वरीयता प्राप्त मोहम्मद जकारिया से होगा ।

वहीं अनाहत सिंह लड़कियों के क्वार्टर फाइनल में लगातार तीसरे साल हारकर बाहर हो गई ।

भारत की 16 वर्ष की राष्ट्रीय चैम्पियन को मिस्र की नादियां इल्हामामी ने 11 . 8, 11 . 9, 5 . 11, 10 . 12, 13 . 11 से हराया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

कल का मौसम 16 मई: उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट; अंडमान पहुंचा मानसून, जानें अपने शहर का हाल

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट