खेल की खबरें | तीसरे दिन वानखेड़े की पिच पर बल्लेबाजी चुनौतीपूर्ण होगी: एजाज पटेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. न्यूजीलैंड का दूसरी पारी में बस एक विकेट बचा है और उसने 143 रन की बढ़त हासिल कर ली है लेकिन स्पिनर एजाज पटेल को भरोसा है कि वानखेड़े की तेजी से खराब होती पिच पर इस छोटे स्कोर का पीछा करना भारतीय बल्लेबाजों के लिए भी आसान नहीं होगा।

मुंबई, दो नवंबर न्यूजीलैंड का दूसरी पारी में बस एक विकेट बचा है और उसने 143 रन की बढ़त हासिल कर ली है लेकिन स्पिनर एजाज पटेल को भरोसा है कि वानखेड़े की तेजी से खराब होती पिच पर इस छोटे स्कोर का पीछा करना भारतीय बल्लेबाजों के लिए भी आसान नहीं होगा।

भारत की पहली पारी में 103 रन देकर पांच विकेट झटकने वाले पटेल ने कहा कि तीसरे दिन का नतीजा इस बात पर निर्भर करेगा कि पहले सत्र में विकेट कैसा व्यवहार करता है।

पटेल से जब यह पूछा गया कि क्या यह स्कोर काफी होगा तो उन्होंने कहा, ‘‘हम जो भी स्कोर बनायेंगे, हमें भारत को रोकने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना होगा। लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि विकेट आगे कैसा व्यवहार करता है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह काफी तेजी से टर्न हो रहा है। इस पर कितना टर्न और उछाल होगा, यह अनिरंतर है। लेकिन एक स्पिनर के तौर पर यह उत्साहजनक है कि आपको पिच से मदद मिलेगी। जिससे बल्लेबाजी के लिए यह काफी चुनौतीपूर्ण होगा। ’’

पटेल ने कहा, ‘‘यह निश्चित रूप से दोनों ओर से टर्न ले रहा है। उछाल थोड़ा विविधता भरा है इसलिए बल्लेबाजी के दृष्टिकोण से यह एक चुनौती हो सकती है।’’

हालांकि उन्होंने कहा कि पिच सुबह स्पिनरों के लिए अनुकूल नहीं थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\