जरुरी जानकारी | भारत में ‘नाइन वेस्ट’ के जूते, अन्य सामान बेचेगी बाटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जूते बनाने वाली प्रमुख कंपनी बाटा इंडिया अपनी खुदरा दुकानों पर अमेरिका के लाइफस्टाइल ब्रांड ‘नाइन वेस्ट’ के जूते और अन्य सामान बेचेगी।

नयी दिल्ली, छह नवंबर जूते बनाने वाली प्रमुख कंपनी बाटा इंडिया अपनी खुदरा दुकानों पर अमेरिका के लाइफस्टाइल ब्रांड ‘नाइन वेस्ट’ के जूते और अन्य सामान बेचेगी।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसके निदेशक मंडल ने ऑथेंटिक ब्रांड्स ग्रुप के विश्व-प्रसिद्ध ब्रांड ‘नाइन वेस्ट’ के लिए उसके साथ लाइसेंसिंग और विनिर्माण करार को मंजूरी दे दी है।

कंपनी ने कहा, “इस व्यवस्था के तहत बाटा इंडिया के पास पूरे भारत में अपनी दुकानों के माध्यम से नाइन वेस्ट के जूते और अन्य सामान के विनिर्माण, विपणन और वितरण का अधिकार होगा।”

नाइन वेस्ट ने 2018 में दिवाला कार्यवाही के लिए आवेदन दिया था, जिसके बाद ऑथेंटिक ब्रांड्स ग्रुप ने इसका अधिग्रहण कर लिया था।

इस समय बाटा इंडिया पावर, नॉर्थ स्टार, वीनब्रेनर, बाटा, बाटा रेड लेबल, बाटा 3डी, हश पपीज, नेचुरलाइजर और ब्रीज जैसे वैश्विक ब्रांड के उत्पादों की भारतीय बाजार में बिक्री करती है।

बीते वित्त वर्ष 2022-23 में बाटा इंडिया की परिचालन आय 3,451.56 करोड़ रुपये रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू