ताइवान में बेसबॉल प्रशंसकों को स्टेडियम जाने की मिली अनुमति
कोविड- 19 महामारी के कारण दुनियाभर में खेल गतिविधियां लगभग रुक गयी है लेकिन चीन के करीब होने के बाद भी महामारी पर नियंत्रण करने वाले ताइवान में पेशेवर लीग जारी है।
न्यू ताइपे सिटी, आठ मई ताइवान में बेसबॉल के प्रशंसकों को स्टेडियम जाकर अपनी टीमों की हौसलाअफजाई करने की अनुमति शुक्रवार को मिल गयी।
कोविड- 19 महामारी के कारण दुनियाभर में खेल गतिविधियां लगभग रुक गयी है लेकिन चीन के करीब होने के बाद भी महामारी पर नियंत्रण करने वाले ताइवान में पेशेवर लीग जारी है।
इस महामारी के बीच बेसबॉल के साथ पेशेवर लीग शुरू करने वाला ताइवान पहला देश बन गया जिसके बाद दक्षिण कोरिया ने फुटबाल लीग शुरू की।
देश में बेसबॉल के प्रशंसकों की खुशी उस समय बढ़ गयी जब उन्हें स्टेडियम जाने की छूट मिली।
इस दौरान समाजिक दूरी का ख्याल रखने के लिए कहा गया है और स्टेडियम में एक हजार से ज्यादा दर्शकों की अनुमति नहीं होगी। हर प्रशंसक को मास्क लगाना होगा।
बेसबॉल ताइवान का सबसे लोकप्रिय खेल है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)