अब वह आस्ट्रेलियाई ओपन के लिये सीधे मेलबर्न जायेंगी । एडीलेड से सीधे मेलबर्न जाना वैसे भी आसान है और 17 जनवरी से शुरू हो रहे साल के पहले ग्रैंडस्लैम में वह तरोताजा रहकर उतरना चाहती है ।
उन्होंने सोमवार को कहा ,‘‘ यह असाधारण सप्ताह रहा है । हमने कई एकल और युगल मैच खेले और कोर्ट पर काफी समय बिताया । आस्ट्रेलिया ओपन के लिये तैयारी अच्छी है ।’’
बार्टी ने एलेना रिबाकिना को 6 . 3, 6 . 2 से हराकर एडीलेड इंटरनेशनल एकल खिताब जीता । युगल में उन्होंने स्टोर्म सैंडर्स के साथ मिलकर खिताब अपने नाम किया ।
सोमवार को ही कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निक किर्गियोस भी सिडनी में टूर्नामेंट से हट गए और उनका अगले सोमवार से शुरू हो रहे आस्ट्रेलियाई ओपन में खेलना भी संदिग्ध है।
किर्गियोस ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘मैं सभी के साथ पारदर्शी रहना चाहता हूं। सिडनी टूर्नामेंट से मेरे हटने का कारण यह है कि मैं कोविड पॉजिटिव पाया गया हूं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं स्वस्थ महसूस कर रहा हूं और कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं।’’
सोमवार को सिडनी टूर्नामेंट में दो बार की विंबलडन चैंपियन पेत्रा क्वितोवा ने अरांत्सा रुस को 3 . 6, 7 . 6, 7 . 5 से हराया।
मेलबर्न में एक अन्य टूर्नामेंट में चोटी के खिलाड़ी रफेल नडाल ने अमेरिका के मैक्सिम क्रेसी को 7 . 6, 6 . 3 से मात दी । दूसरी वरीयता प्राप्त सिमोना हालेप ने वेरोनिका कुडेरमेटोवा को 6 . 2, 6 . 3 से हराकर खिताब जीता । एडीलेड इंटरनेशनल पुरूष फाइनल में गाएल मोंफिल्स ने कारेन खाचानोव को 6 . 4, 6 . 4 से हराया ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY