देश की खबरें | बैरक की छत गिरी : एक पुलिस कांस्टेबल की मौत, तीन घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रिजर्व पुलिस लाइन में एक बैरक की छत गिरने से सोमवार देर रात एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कानपुर (उप्र), 25 अगस्त रिजर्व पुलिस लाइन में एक बैरक की छत गिरने से सोमवार देर रात एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल कांस्टेबलों को रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से दो की हालत गंभीर है।

यह भी पढ़े | BSP Chief Mayawati Attacks Yogi Govt: यूपी में बढ़ते अपराध को लेकर मायावती ने साधा योगी सरकार पर निशाना.

पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) अनिल कुमार ने बताया कि सोमवार रात को बैरक संख्या-1 की पुरानी छत का एक हिस्सा ढह गया जिससे चार कांस्टेबल अरविंद, राकेश, अमृतलाल और मनीष घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद बैरक में मौजूद कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने घायलों को बाहर निकाला तथा तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: इस सरकारी पेंशन स्कीम में आप भी कर सकते है निवेश, बुढ़ापे में नहीं होगी पैसे की किल्लत.

कुमार ने बताया कि अरविंद कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। राहत और बचाव कार्य में राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) को भी लगाया गया।

अपर पुलिस महानिदेशक जय नारायण सिंह और पुलिस महानिरीक्षक, कानपुर रेंज मोहित अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य की निगरानी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\