खेल की खबरें | बड़ौदा ने मुंबई पर पहली पारी में बढत बनाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बड़ौदा ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से रणजी ट्रॉफी इस सत्र के पहले मैच के दूसरे दिन गत चैम्पियन मुंबई पर पहली पारी में 76 रन की बढत बना ली ।

वडोदरा, 12 अक्टूबर बड़ौदा ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से रणजी ट्रॉफी इस सत्र के पहले मैच के दूसरे दिन गत चैम्पियन मुंबई पर पहली पारी में 76 रन की बढत बना ली ।

अपने कल के स्कोर छह विकेट पर 241 रन से आगे खेलते हुए बड़ौदा ने 290 रन बनाये जबकि एक समय पर उसके पांच विकेट 90 रन पर गिर गए थे ।

मुंबई के लिये आफ स्पिनर तनुष कोटियान ने चार विकेट लिये ।

मुंबई ने पृथ्वी साव का विकेट जल्दी गंवा दिया लेकिन आयुष म्हात्रे (71 गेंद में 52) और हार्दिक तामोर (60 गेंद में 40 रन) ने दूसरे विकेट के लिये 63 रन जोड़े ।

इस समय तक मुंबई की स्थिति अच्छी लग रही थी लेकिन उसने तामोर, कप्तान अजिंक्य रहाणे (29) और श्रेयस अय्यर (0) के विकेट जल्दी गंवा दिये । मुंबई की टीम 62.2 ओवर में 214 रन पर आउट हो गई ।

बायें हाथ के स्पिनर भार्गव भट ने चार , तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने तीन और स्पिनर महेश पिठिया ने दो विकेट लिये ।

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने से पहले शार्दुल ठाकुर 39 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हो गए जिसके साथ मुंबई की पारी का अंत हो गया ।

बड़ौदा ने दूसरी पारी में दो ओवर में नौ रन बना लिये थे ।

ग्रुप ए के अन्य मैचों में श्रीनगर में जम्मू कश्मीर ने पहली पारी नौ विकेट पर 519 रन पर घोषित की । शुभम कथूरिया ने 255 , शिवांश शर्मा ने 106 रन बनाये । महाराष्ट्र ने जवाब में सात ओवर में एक विकेट पर 28 रन बनाये थे ।

दिल्ली में मेघालय के खिलाफ सेना की टीम 402 रन पर आउट हो गई । जवाब में मेघालय ने पांच विकेट खोकर 119 रन बना लिये हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी