देश की खबरें | बरोदा उपचुनावः कांग्रेस उम्मीदवार इंदु राज ने भाजपा के योगेश्वर दत्त पर बनाई बढ़त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में बरोदा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार इंदुराज नरवाल शुरुआती रुझानों में भाजपा के अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी योगेश्वर दत्त से 2,843 मतों से आगे चल रहे हैं।
चंडीगढ़, 10 नवंबर हरियाणा में बरोदा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार इंदुराज नरवाल शुरुआती रुझानों में भाजपा के अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी योगेश्वर दत्त से 2,843 मतों से आगे चल रहे हैं।
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, चौथे दौर की मतगणना के बाद नरवाल को 11,504 मत मिले जबकि दत्त 8,661 वोट हासिल कर सके।
बरोदा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हो चुकी है। वहां 20 दौर की मतगणना होगी।
अधिकारियों के मुताबिक, सोनीपत के मोहाना में स्थित मतगणना केंद्र में तीन स्तरीय सुरक्षा मुहैया कराई गई है।
यह भी पढ़े | Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ती प्रदुषण के कारण AQI ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज, हवा हुई जहरीली.
इस सीट पर तीन नवंबर को 68.57 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस सीट से 14 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
बरोदा विधानसभा सीट अप्रैल में कांग्रेस विधायक श्री कृष्ण हुड्डा के निधन की वजह से खाली हुई थी। वह इस सीट से 2009, 2014 और 2019 में तीन बार चुनाव जीते थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)