देश की खबरें | बाड़मेर: सरकारी स्कूल के शिक्षक ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म कर हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के बाड़मेर जिले के बाखासर थाना क्षेत्र में सरकारी स्कूल के एक अध्यापक द्वारा घर में घुसकर एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जयपुर, 22 जनवरी राजस्थान के बाड़मेर जिले के बाखासर थाना क्षेत्र में सरकारी स्कूल के एक अध्यापक द्वारा घर में घुसकर एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, अध्यापक ने हत्या के बाद शव को पानी की टंकी में फेंक दिया।

थानाधिकारी सुरभान सिंह ने बताया कि 17 वर्षीय नाबालिग सरकारी विद्यालय की 11वीं कक्षा की छात्रा थी।

उन्होंने कहा कि परिजनों का आरोप है कि विद्यालय के एक शिक्षक ने रविवार सुबह छात्रा के साथ दुष्कर्म किया व उसकी हत्या कर शव पानी की टंकी में फेंक दिया। उनके मुताबिक, अध्यापक फिलहाल फरार है।

सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पोक्सो कानून की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिये पुलिस दल भेजा गया है।

थानाधिकारी ने बताया कि सोमवार को मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।

उन्होंने बताया कि शनिवार को परिवार के सदस्य शादी में बाहर गए हुए थे और नाबालिग लड़की अपनी मां के साथ घर में अकेली थी तथा रात को सरकारी शिक्षक प्रहलादराम (30) घर में घुसा और नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।

अधिकारी ने बताया कि फिर लड़की की हत्या कर शव खेत में बनी टंकी में डाल दिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\