देश की खबरें | बरेली : पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के लोधी नगर मोहल्ला में शनिवार को एक युवक ने कथित तौर पर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के लोधी नगर मोहल्ला में शनिवार को एक युवक ने कथित तौर पर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार पत्‍नी की हत्‍या के बाद आरोपी ने एक युवक पर भी गोली चलाई लेकिन वह बाल बाल बच गया।

बरेली के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने घटनास्थल से लौटने के बाद बताया कि फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला लोधी नगर के कृष्णपाल (29) ने कई साल पहले पूजा (28) से प्रेम विवाह किया था और उनके दो बेटे भी हैं।

उन्होंने बताया कि शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे कृष्णपाल का पूजा के किसी से कथित अवैध संबंधों को लेकर विवाद हो गया।

अग्रवाल ने बताया कि विवाद के चलते कृष्णपाल ने घर के भीतर पहले पत्नी की पिटाई की और जब वह बचने के लिए घर से बाहर निकली तो आरोपी ने उसे गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया।

अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को ही हत्यारोपी कृष्णपाल ने मुन्ना नाम के एक व्यक्ति को भी गोली मारी, लेकिन वह बाल बाल बच गया। उन्होंने बताया कि आरोपी की मुन्ना से पुरानी रंजिश चल रही थी।

उन्होंने बताया कि जानकारी के मुताबिक हत्यारोपी ने पहले भी चौराहे पर मुन्ना को गोली मारी थी और मामले में वह जेल गया था। महीने भर पहले ही वह जेल से छूटकर आया था।

पुलिस ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर जुटी भीड़ ने उसे घटना की सूचना दी। उसने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, मार्कस स्टोइनिस ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\