देश की खबरें | बरेली: नदी से मिला युवक का शव, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने रविवार को बताया कि युवक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि युवक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना सुभाष नगर क्षेत्र के रामचंद्रपुरम के निकट बालाजी मंदिर निवासी बॉबी उर्फ ललित सोनकर (22) फर्नीचर का काम करता था, उसके दोस्त शनिवार शाम उसे घर से बुलाकर ले गए थे। बॉबी अपनी बाइक और मोबाइल साथ ले गया था।

बॉबी के भाई जगतपाल ने बताया कि काफी रात होने के बाद जब उनका भाई घर नहीं आया तो उनके पिता धर्मपाल ने फोन किया। फोन किसी और ने उठाया। जब बॉबी के बारे में पूछा तो उसने कहा कि हम रामगंगा के पास बैठे हैं और फिर फोन कट गया।

उन्होंने बताया कि आनन-फानन में परिवार के कई सदस्य टार्च लेकर रामगंगा के पास पहुंचे। काफी तलाश करने पर फोन उठाने वाला युवक मिल गया जो शराब के नशे में धुत था।

जगतपाल ने बताया कि परिजनों ने फौरन सूचना देकर थाना बिशारतगंज पुलिस को बुला लिया। तलाश करने पर बॉबी का शव रामगंगा में तैरता दिखाई दिया।

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि दोस्तों ने शराब के नशे में बॉबी को पीटने के बाद रामगंगा में फेंक कर हत्या कर दी।

जगतपाल ने बताया कि वह जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पानी से भाई के शव को बाहर निकाला। बाबी के आंख पर चोट लगी थी और नाक से खून बह रहा था। उसने हत्या का आरोप लगाया और मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

बिशारतगंज थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ने बताया कि शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। एक आरोपी से पूछताछ चल रही है और मामले की जांच की जा रही है। एसएचओ ने कहा कि हत्यारोपी एक से अधिक भी हो सकते हैं, जांच में खुलासा होगा। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\