खेल की खबरें | बार्सिलोना की खिताब जीतने के बाद लगातार दूसरी हार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वल्लाडोलिड ने इस मैच में बार्सिलोना को 3-1 से हराया। इस मैच में बार्सिलोना के फारवर्ड रफिन्हा ने अपने हमवतन ब्राजीली खिलाड़ी वीनीसीयस जूनियर के समर्थन का संदेश भी दिया।

वल्लाडोलिड ने इस मैच में बार्सिलोना को 3-1 से हराया। इस मैच में बार्सिलोना के फारवर्ड रफिन्हा ने अपने हमवतन ब्राजीली खिलाड़ी वीनीसीयस जूनियर के समर्थन का संदेश भी दिया।

वीनीसीयस जूनियर के खिलाफ हाल में स्पेनिश लीग के मैचों के दौरान नस्लीय टिप्पणियां की गई थी। स्थानापन्न खिलाड़ी रफिन्हा ने मैच समाप्त होने के बाद अपनी शर्ट निकाली। उन्होंने जो अंदर शर्ट पहन रखी थी उस पर लिखा था,‘‘ हम सब साथ हैं विनी।’’

बार्सिलोना को पिछले दौर में रियाल सोसिडाड से 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। उसने हालांकि इससे पहले वाले दौर में अपने अंकों की संख्या 85 पर पहुंचा कर 2019 के बाद पहला स्पेनिश लीग खिताब अपने नाम सुनिश्चित कर दिया था।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट