एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | बार्सिलोना जीता, पर रीयाल मैड्रिड लगातार सातवीं जीत से ला लिगा खिताब के करीब पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रामोस ने सत्र की वापसी के बाद अपना पांचवां गोल दागा जिससे रीयाल मैड्रिड ने बार्सिलोना पर चार अंक की बढ़त बरकरार रखी। बार्सिलोना ने एक अन्य मैच में पांचवें स्थान पर काबिज विल्लारीयाल को 4-1 से हराया। उसकी तरफ से गोल करने वालों में लुई सुआरेज और एंटोनी ग्रीजमैन भी शामिल थे जिन्हें लियोनेल मेस्सी की मदद से गोल दागे।

खेल की खबरें | बार्सिलोना जीता, पर रीयाल मैड्रिड लगातार सातवीं जीत से ला लिगा खिताब के करीब पहुंचा

रामोस ने सत्र की वापसी के बाद अपना पांचवां गोल दागा जिससे रीयाल मैड्रिड ने बार्सिलोना पर चार अंक की बढ़त बरकरार रखी। बार्सिलोना ने एक अन्य मैच में पांचवें स्थान पर काबिज विल्लारीयाल को 4-1 से हराया। उसकी तरफ से गोल करने वालों में लुई सुआरेज और एंटोनी ग्रीजमैन भी शामिल थे जिन्हें लियोनेल मेस्सी की मदद से गोल दागे।

रामोस ने 73वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करके रीयाल मैड्रिड को लगातार सातवीं जीत दिलायी। वह लीग के फिर शुरू होने के बाद अपना अजेय अभियान जारी रखने वाली एकमात्र टीम है। रीयाल मैड्रिड के अब 34 मैचों में 77 अंक हो गये हैं जबकि बार्सिलोना के इतने ही मैचों में 73 अंक हैं।

यह भी पढ़े | ENG vs WI 1st Test Match 2020: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए 13 सदस्यीय टीम की घोषणा की, बेन स्टोक्स को मिली टीम की कमान.

पिछले दो बार का चैंपियन बार्सिलोना पिछले दो मैचों में जीत दर्ज नहीं कर पाया था जिसके कारण उसके और रीयाल मैड्रिड के बीच अंतर बढ़ा।

मेस्सी की मदद से सुआरेज ने 20वें जबकि ग्रीजमैन ने 45वें मिनट में गोल किये। इससे पहले विल्लारीयाल के पॉउ टोरेस ने तीसरे मिनट में आत्मघाती गोल किया था। अन्सु फाती ने बार्सिलोना की तरफ से 87वें मिनट में चौथा गोल दागा। गेर्राड मोरेनो ने विल्लारीयाल की तरफ से एकमात्र गोल किया।

यह भी पढ़े | बेटी ओलंपिया के साथ जोड़ी बनाकर प्रैक्टिस करने उतरी सेरेना विलियम्स.

अन्य मैचों में लेगानेस ने एस्पिनयोल को 1-0 से हराया जबकि ओसासुना और गेटाफे का मैच गोलरहित बराबरी पर छूटा।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2020 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).